10 जुलाई 2017 - 16:47
क़तीफ़, पुलिस झड़प में 3 घायल।

सऊदी अरब के क़तीफ़ शहर में सशस्त्र झड़प में एक पुलिस कर्मी और 2 आम नागरिक घायल हुए।

सऊदी अरब के क़तीफ़ शहर में सशस्त्र झड़प में एक पुलिस कर्मी और 2 आम नागरिक घायल हुए।
मीडिया सूत्रों के हवाले इरना के अनुसार, सऊदी पुलिस ने पूर्वी प्रांत के क़तीफ़ शहर की सड़कों पर सशस्त्र झड़प में एक पुलिस कर्मी और 2 अन्य लोगों के घायल होने की ख़बर दी है।
दूसरी ओर सऊदी पुलिस की ओर से क़तीफ़ के शिया बाहुल अवामिया क़स्बे की 5 दिनों से नाकाबंदी जारी है। क़तीफ़ के धर्मगुरुओं ने पुलिस के तत्वों के ख़िलाफ़ कड़ाई से निपटने पर बल दिया है।